Nainital-Haldwani News

रामनगर से देहरादून के लिए ट्रेन,केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं से देहरादून जाने के लिए पहले से ज्यादा संसाधन मिल पाएंगे। रामनगर से देहरादून के लिए ट्रेन चलाने की कवायत शुरू हो गई है। इसकों लेकर केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रामनगर से देहरादून तक के लिए डायरेक्ट ट्रेन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ट्रेन सेवा नहीं मिलने से ज्यादा खर्चा करना पड़ता है। गाड़ी और टैक्सी में ट्रेन से ज्यादा वक्त भी लगता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पर परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन बार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि रामनगर- हरिद्वार – देहरादून के बीच प्रतिदिन रेल संचालन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है लेकिन अभी तक इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।

अगर देहरादून के लिए रामनगर से ट्रेन मंजूर हो जाती है तो लोगों को दूसरे शहर पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। अभी लोगों को रुद्रपुर व हल्द्वानी की ट्रेनों पर निर्भर होना पड़ता है। इसके अलावा रामनगर के ट्रेन शुरू होने से सैलानी डायरेक्ट कॉर्बेट घूमने पहुंच सकते हैं, जो पर्यटन के लिहाज से सकारात्मक पहलू है। साल 2018 में नैनी- दून शताब्दी काठगोदाम से शुरू की गई थी जो एक दिन में दो चक्कर लगाती है। रामनगर से यात्रा करने वाले भी देहरादून के लिए चलने वाली इसी तरह की ट्रेन के इंतजार में है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top