Dehradun News

उत्तराखंड में हादसों का हफ्ता, अब दो कार खाई में गिरने से एक की मौत, नौ घायल

Ad

मसूरी: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इस पूरे हफ्ते उत्तराखंड को कुछ सड़क हादसों ने दहला कर रख दिया है। अबकी बार मसूरी के लंबिधार के निकट दो कार एक के बाद खाई में गिर गई। हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। नौ लोग घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, बीती रात मसूरी के कार्ट मैकंजी हाथीपांव मार्ग के लंबिधार के पास देहरादून की कार (संख्या यूके O7 डीएल 1140) रात 12 बजे अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई। बारिश भी लगातार बनी हुई थी। ऐसे में रेस्क्यू अभियान चलाकर उपजिला अस्पताल भेजा गया।

मगर तब तक कार सवार कुलदीप सिंह पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास ने दम तोड़ दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसी जगह पर दिल्ली नंबर की एक कार भी खड्डे में गिरी थी। जिसमें एक युवती समेत पांच लोग सवार थे। पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

घायलों की सूची

राहुल चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी रतनपुर शिमला बाईपास रोड
नितिन नेगी पुत्र रत्न सिंह नेगी, दिव्यांशु नेगी पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास
आशीष मेहर पुत्र सुरेंद्र मेहर निवासी किशननगर देहरादून
दिव्यानी पुत्री नवीन निवासी सुभाष नगर
आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार, विवेक पुत्र मनोज दुबे निवासी सुभाष नगर
राशिद पुत्र करीम शाह तथा शान पुत्र शेख कलीमुद्दीन अंसारी निवासी आईएसबीटी देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top