Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हज़ारों की नगदी से भरा पर्स लौटाया

हल्द्वानी में खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हज़ारों की नगदी से भरा पर्स लौटाया
Ad

हल्द्वानी: इस कोरोनाकाल में खाकी वर्दी पहने समाजसेवकों ने अपनी ड्यूटी बेहद ही मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाई है। इसकी जीती जागती मिसाल हल्द्वानी में देखने को मिली है। जहां दो पुलिसकर्मियों ने हज़ारों की नगदी से भरा पर्स मिलने पर बिना संकोच उसके सही मालिक तक उसे पहुंचा दिया। ईमानदारी की यह मिसाल पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर लोगों के दिल में जगह बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जिले की पुलिस लगातार बेहतरीन कार्य करने में जुटी हुई है। इस कोरोनाकाल में चाहे वह किसी भी तरह की मदद हो, पुलिस हमेशा तत्पर है। मिशन हौसला के तहत भी नैनीताल पुलिस बेहतर कर रही है। ज़रूरतमंदों को राशन वितरण, दवाई किट व प्लाज्मा की मदद हल्द्वानी पुलिस द्वारा भी लगातार समय समय पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट,स्थिति सामान्य होने के बाद शुरू हो सकती है यात्रा

यह भी पढ़ें: CM साहब मेरी गर्लफ्रैंड की शादी रुकवाओं,नहीं तो आपकों मेरी हाय लगेगी

इधर हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल के पास से एक मामला सामने आया है। जिसने पुलिस पर लोगों का भरोसा और पुख्ता कर दिया है। दरअसल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को एक पर्स मिला। जिसमें 47000 रुपए की मोटी रकम के साथ साथ एटीएम कार्ड भी रखा हुआ था। लिहाजा यह संभव है कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज के तीमारदार का पर्स गिर गया होगा।

बहरहाल काठगोदाम के इन दोनों कॉन्सटेबल ने ईमानदारी की नेक मिसाल तो तब पेश की जब इन्होंने इसके मालिक को खोज निकाला। जी हां, पर्स समेत सारी नगदी और एटीएम कार्ड उसके असली मालिक को लौटा दिया गया है। इस घटना को नैनीताल पुलिस ने अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया है। जिसपर लिखा है कि ईमान का सिक्का आज भी चलता है यहां।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 2 लाख पार हुआ कोरोना वायरस को मात देने वालों का आंकड़ा

यह भी पढ़ें: लालकुआं,कालाढूंगी,रामनगर के लिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिया महत्वपूर्ण अपडेट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अब बड़े स्केल पर होगी कोरोना टेस्टिंग

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन हो जाएंगी ये सुविधाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top