Haridwar News

SIDCUL के पास पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, पूरे इलाके में दहशत

File Photo
Ad

हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बीती रात तब से हड़कंप मचा हुआ है। जब से आबादी से दूर एक पेड़ पर युवक युवती के क्षत विक्षत शव लटके मिले हैं। दोनों की मृत्यु का कारण हत्या है या कुछ और, अभी तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस का कहना है कि रविवार की रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि डैंसो चौक के पास पेड़ पर दो शव लटके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। शवों की हालत काफी खराब थी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लग रहा था दोनों की मौत काफी दिन पहले ही हो चुकी है।

शवों की पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि यह इलाका आबादी से पूरी तरह से अलग है। आसपास के क्षेत्रों में भी सनसनी फैल गई है। कई लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर सिडकुल (हरिद्वार) प्रमोद उनियाल ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त जारी है। जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top