Nainital-Haldwani News

रामनगर में हादसा, गर्जिया देवी में दर्शन के लिए पहुंचे दो दोस्त नदी में डूबे

Ad

रामनगर: मंगलवार दोपहर रामनगर में एक हादसा हो गया। मुरादाबाद से पांच युवक रामनगर घूमने पहुंचे थे। सभी ने गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन किए और फिर मंदिर की तलहटी में स्थित कोसी नदी में नहाने लगे। कुछ ही देर में दो युवक पानी के गहरे कुंड में डूब गए। दोनों युवकों को डूबता देख साथ में मौजूद युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने पहुंचते ही लापता युवकों को कुंड में खोजने की कोशिश की कड़ी मशक्कत की। इसके बाद दो युवकों को बेहोशी की हालत में पुलिस के सहयोग से पानी के कुंड से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में गर्जिया पुलिस चौकी के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि इस घटना में मुरादाबाद निवासी आशीष ठाकुर और सूरज यादव की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में साथ में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top