Nainital-Haldwani News

रामनगर : पर्यटकों की जिप्सी पर झपटी बाघिन, दो जोन बंद

Ad

Uttarakhand News: रामनगर कॉर्बेट पार्क में यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों के लिए एक अपडेट है। वन विभाग ने सीतावनी जोन और पवलगढ़ गेट को पर्यटक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोसी रेंज में सीताबनी मार्ग पर जिप्सी से जा रहे पर्यटकों पर बाघिन झपट पड़ी और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने फैसला लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला मंगलवार का है। टेडा गेट से पर्यटकों की जिप्सी सीताबनी जोन में जंगल सफारी को जा रही थी। सफारी करते हुए पर्यटकों को सड़क के किनारे बाघिन दिखाई दी।

बाघिन को देखने के लिए पर्यटकों की जिप्सी रुक गई लेकिन कुछ ही सेकंड में बाघिन वाहन की तरफ कूद पड़ी। जिप्सी पर बैठे लोगों ने हल्ला किया तो बाघिन जंगल की ओर चली गई।

इस मामले को लेकर रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए पर्यटक गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने वाले लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top