Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हीरानगर में लड़कियों ने एक दूसरे को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Ad

हल्द्वानी: आपने कई बार ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमें लड़कों के गुट आपस में लाठी-डंडे चला रहे होते हैं। लेकिन इस बार हीरानगर से एक हैरतंगेज वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लड़कियां एक दूसरे के ऊपर डंडे बरसा रही हैं। हीरानगर में लड़कियों के दो गुटों के बीच में भयानक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली की हीरानगर चौकी स्थित पुलिस योगा पार्क के पास रविवार दोपहर लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरा नगर स्थित पुलिस योगा पार्क के पास आए। यहां दो गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई जो कि बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। मौके पर कुछ लोगों ने अपने मोबाइल बाहर निकाल दिए और घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया।

इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों के हाथों में डंडे दे दिए। जिसके बाद दोनों गुटों में डंडे चलने लगे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर रूप से चोट नहीं आई। हालांकि मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद मामला ठंडा पड़ गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद लड़कों के दो गुट भी आपस में भिड़ गए। जिसके बाद कुछ युवकों और दुकानदार के बीच मारपीट हुई। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

एक के बाद एक गंभीर मारपीट की दो घटनाओं से हल्द्वानी में हल्ला मचा हुआ है। लड़कियों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने जानकारी दी और बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जाएगी और उसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top