Uttarakhand News

150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत 7 गंभीर रूप से घायल

Ad

देहरादून: टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पूजापानी तोक के पास एक बोलेरो वाहन के खाई में गिर गई। इस हादसे में एक दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला और पुरुष शामिल थे। वहीं सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेजा गया। हादसा मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद थानाध्यक्ष घनसाली केके टम्टा ने जानकारी दी कि बोलेरो जाखधार से स्यालकुंड जा रहा थी। इसी दौरान श्रीनगर से आ रहे डंपर को साइड देते वक्त वाहन अनियंत्रित होकर पूजापानी तोक के पास 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ग्राम स्यालकुंड निवासी जबर सिंह (52) पुत्र गोकुल सिंह और बसुदेवी (55) पत्नी मकान सिंह  की मौत हो गयी।  इसके अलावा घायलों की पहचन किरत सिंह (62) पुत्र बचन सिंह, प्रेम सिंह (55) पुत्र राम सिंह, सुनील रावत(20) पुत्र सोबन सिंह, पिंगला देवी (52) पत्नी प्रेमबसनेत सिंह, चालक विक्रम सिंह (40) पुत्र कल्याण सिंह, सुमती देवी (40) पत्नी कीर्ति सिंह, रामा देवी (50) पत्नी सोबन सिंह के रूप में हुई है। सभी घायल ग्राम मगरों पौखाल के रहने वाले है। सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी घर्ती किया गया। इसके बाद जहां से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।

नैनीतात हाइवे पर हुआ सड़क हादसा-देखे अगली स्लाइड पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top