Uttarakhand News

uk election- आज सामने आ सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची, 7 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार होने है तय

Ad

हल्द्वानी- यूके विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही कांग्रेस ने रविवार को 63 प्रत्याशियों सूची जारी की। 7 सीटों के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस अभी भी दुविधा में नजर आ रही है। साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने टिकट नही दिए जाने पर बगावत भी शुरू कर दी है। कांग्रेस परिवार  से ही कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए है लेकिन कांंग्रेस अभी भी अपनी जीत की दावेदारी पेश करने की बात कह रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर की माने तो सोमवार को  कांग्रेस 7 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।  जिन 7 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं उनमें टिहरी, धनोल्टी, राजपुर, बागेश्वर, सोमेश्वर और जसपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top