Uttarakhand News

UK ELECTION- बिना वोटर कार्ड भी दे सकेंगे वोट-निर्वाचन आयोग

Ad

नई दिल्ली- विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। अगर आप मतदाता वोटर कार्ड बनाने के लिए परेशान है तो आपकी परेशानी का हल निर्वाचन आयोग ने खोज लिया है।  चुनाव के संबध में ही  निर्वाचन आयोग ने वोटर्स के लिए कुछ कहा है।   निर्वाचन आयोग के अनुसार यदि किसी मतदाता का वोटर कार्ड खो गया तो घबराने की जरूरत नही है। वो अपना पहचान पत्र दिखा कर मतदान कर सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि ऐसे मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी कर्मचारियों को विभाग से जारी पहचान पत्र, बैंक डाकघर की पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, सांसद, विधायकों को जारी पहचान पत्र, आधार कार्ड को मतदान केंद्र पर प्रस्तुत कर वोट दिया जा सकता है। हालांकि इसके लिए भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होना जरूरी है।

 

 

न्यूज सोर्स- newstodaynetwork

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top