Nainital-Haldwani News

डीके स्पोर्ट्स की एक और शानदार जीत, अंडर-13 टूर्नामेंट में युवा दिखा रहे हैं दम

Ad

हल्द्वानी: कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित प्रथम अंडर -13 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को डीके स्पोर्ट्स और रुद्रा लायंस के मध्य मुकाबला खेला गया। रुद्रा लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रुद्रा लायंस ने पहले खेलते हुए 37.1ओवरों में 128 रन बनाए। आरव दुबे ने 38 , ईशान पाठक ने नाबाद 21 रन बनाए। डीके स्पोर्ट्स की तरफ से ओम ने 5 विकेट, मयंक जलाल एवम शौर्य भट्ट ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए डीके स्पोर्ट्स की टीम ने 36.1ओबरो में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भावेश रावत ने 28,हार्दिक बिष्ट ने नाबाद 26 रन बनाए। रुद्रा लायंस की तरफ से दिव्यांशु ने 2 विकेट प्राप्त किए।

आज के मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डीके स्पोर्ट्स के ओम रहे एवम उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आरव दुबे रहे। मैच का शुभारंभ हिमालयन क्रिकेट अकैडमी के निदेशक गिरीश मेलकानी जी द्वारा किया गया। मैच के निर्णायक इशांत एवम प्रमोद, स्कोरर गौरव दानी, रक्षित रहे।

मैच के दौरान दान सिंह कन्याल,दान सिंह भण्डारी, महेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत जी, विनय जोशी, हेमंत जोशी, , गणेश रावत, हरीश नेगी , मनोज मेहरा, विनोद मेहरा , विनोद जोशी, महेंद्र बिष्ट, राजू भैसोड़ा, हरीश रजवार, मंटू सुयाल, अजय जोशी, सुधाकर जोशी , भावेश कन्याल, विजय मनराल, दीपक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। शुक्रवार को रुद्रपुर स्टेडियम और डीके स्पोर्ट्स बीच मुकाबला खेला जाएगा जो प्रातः 9 बजे शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top