Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बनेगा अंडरपास, ट्रैफिक जाम की समस्या होगी हल

Ad

हल्द्वानी: शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद चल पड़ी है। पुलिस और प्रशासन शहर के नागरिकों की सहुलियत को लेकर नए आयाम ढूंढ रहे हैं जिसके चलते प्राथमिक चरण में कालू सिद्ध बाबा के मंदिर से बाजार जाने को लेकर एक अंडरपास बनाने की योजना पर शीघ्र काम चालू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस अंडरपास से काफी हद तक लोगों को फायदा होगा और यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। करीब 95 लाख रूपए में ये अंडरपास बनाया जाएगा और इसका सर्वे कार्य चल रहा है।

वहीं देवलचौड़ चौराहे के पास काफी जाम रहता है जिसके लिए कुमाऊं कमीश्नर ने पैसा भी स्वीकृत कर दिया है, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी इस तरह के बोटल नेक खोजे जा रहें हैं जिससे लोगों की राह आसान हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top