National News

up election 2017- आज पांचवें चरण में होगा मतदान

Ad

लखनऊ-  एजेंसी- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 617 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस दौरान 1.84 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पांचवें चरण के तहत 10 जिलों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ये जिले हैं बहराइच, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, फैजाबाद और अमेठी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले केंद्रीय सुरक्षाबलों ने रविवार को नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस चरण में जितने भी जिले हैं वह पांच पड़ोसी देश से सटे हैं। पूर्वी यूपी में मतदान के दौरान नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।सोमवार को वोटर्स कई बड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में उत्तर प्रदेश के विवादित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (एसपी) का अमिता सिंह (कांग्रेस) और गरिमा सिंह (बीजेपी) से मुकाबला है। अमिता और गरिमा कांग्रेस नेता संजय सिंह की पत्नियां हैं। यहां रानी बनाम रानी का मुकाबला दिलचस्प है।पांचवें चरण में 608 प्रत्याशी मैदान में हैं। उम्मीदवारों की सर्वाधिक संख्या (24) अमेठी सीट से है। सबसे कम 6-6 उम्मीदवार कपिलवस्तु और इटवा सीट पर हैं।निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

haldwaniliveelectionuttarpradesh

 

पांचवें चरण के मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं में 99.50 लाख पुरुष और 85 लाख महिलाएं हैं। इसके साथ ही 946 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।अंबेडकरनगर की अलापुर सीट में मतदान अब आठ मार्च को होगा। इस सीट पर पहले 27 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर कर दिया गया है। इस सीट पर मतदान अब आठ मार्च को होगा।एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के मुताबिक, पांचवें चरण में 19 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। ऐसे उम्मीदवारों की संख्या बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में सबसे ज्यादा है।वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को 51 में से 37 सीटें मिली थीं। बसपा ने तीन, भाजपा ने पांच, कांग्रेस ने पांच और पीस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।इस चरण में सर्वाधिक 43 करोड़ करोड़पति उम्मीदवार बसपा की ओर से हैं। भाजपा के 38, सपा के 32 और कांग्रेस के सात करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। साथ ही 14 करोड़पति निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।51 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से 285 स्नातक, 38 शिक्षित और नौ अनपढ़ हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top