Dehradun News

देहरादून में होने वाले मैच की टिकट बुकिंग हुई बंद, पुलिस को ठगी का हो रहा है शक

Ad

देहरादून: राजधानी के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ( rajeev gandhi international stadium dehradun) में  रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (road safety world series)  के मुकाबलों के आयोजन की खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 6 मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल ग्राउंड में होने हैं। इसकों लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। भारतीय लेजेंड ( indian legends team) टीम 21 सितंबर को बांग्लादेश और 24 सितंबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम की कमान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के हाथ में हैं। इसके अलावा टीम में पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह, सुरेश रैना और युसफ पठान भी शामिल हैं। चौकाने वाली बात ये है कि इतने बड़े खिलाड़ियों के देहरादून पहुंचने की जानकारी पुलिस व प्रशासन को नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को मुकाबलों की आयोजन की जानकारी नहीं थी। खिलाड़ियों की सुरक्षा व ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अधिक पुलिस फोर्स की जरूरत होती है। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था भी एक चुनौती है। मामले के सामने आने के बाद एसएसपी ने आशंका जताई है कि बड़े खिलाड़ियों के नाम लोगों के साथ ठगी ना हो जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर स्टेडियम आयोजकों को भी किसी तरह की कोई तैयारियों की जानकारी नहीं है। ये पता चलने के बाद एसएसपी ने स्टेडियम आयोजकों और इंटेलिजेंस के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी सामने आया है कि इन मुकाबलों की टिकट बिक्री ऑनलाइन की जा रही थी जो अचानक रूक गई है। सीरीज कराने वाली कंपनी ने यहां के एक स्थानीय इवेंट मैनेजर से करार किया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मैनेजर मलेशिया में है। उसे फोन कर देहरादून बुलाया गया है। मैनेजर के पुलिस से मिलने के बाद ही मैच आयोजन की स्थिति साफ हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top