Uttar Pradesh

खोला कुरकुरे का पैकेट, निकली आधा किलो चरस, पुलिस ने ऐसे पकड़ी कैदी की करतूत

Ad

नोएडा: ज़माना एडवांस हो चला है। पुलिस चरस तस्करों को पकड़ रही है तो क्या हुआ। अब भी नशेड़ियों के हौसले तो बुलंद ही हैं। जेल में बंद कैदी ने कुरकुरे के पैकेट में पैक करवा कर चरस मंगाई थी। जिसे पुलिस ने बड़ी चालाकी से पकड़ लिया। गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में पुलिस ने 450 ग्राम चरस बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जेल में बंद लोग अपनी जरूरत का सामान घरवालों से मंगवाते हैं। रविवार को कैदी अनिल के नाम से मंगल सिंह नाम का व्यक्ति कुछ सामान देकर गया। मगर जब बंटवारा हुआ तो कैदी अनिल सिंह ने कहा यह मेरा सामान नही है बल्कि साथी कैदी मनीष गुप्ता ने उसके नाम से यह सामान मंगवाया है। मनीष ने बताया कि यह सामान उसका है।

इस दौरान मनीष गुप्ता और अनिल के बीच में सामान को लेकर बड़ी हड़बड़ी देखी गई। जेल प्रशासन को शक हुआ तो उन्होंने सामान को चेक करने के लिए पकड़ा। नमकीन और कुरुकुरे के पैकेट जब फाड़े तो उसके अंदर से चरस निकली। जांच करने पर चरस का वजन 455 ग्राम मिला है। जेल प्रशासन ने चरस को जब्त कर लिया। लगभग 100 ग्राम चरस जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दी गई है।

जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने बताया कि कैदी मनीष गुप्ता अभी नार्कोटिक्स के एक मामले में ही जेल में बंद है। जांच में साफ हो गया है की उसने होली के त्योहार पर जेल में चरस बेचने के लिए मंगाई थी। बहरहाल अब जांच और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि जेल में कैदियों के लिए आने वाला सारा सामान और पैकेट खोलने के बाद ही दिए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस ने मनीष गुप्ता के खिलाफ थाना इकोटेक वन में एफआईआर दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top