National News

CBSE ने घोषित किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें

CBSE ने घोषित किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें
Ad

नई दिल्ली: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसे cbseresults.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है। लंबे समय से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था। अब परिणाम आने के बाद सभी विद्यार्थी आगे की प्लानिंग कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र सरकार ने कोरोना के चलते इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया था। जिसके बाद परिणाम बनाने हेतु पूरे मानक तैयार किए गए। लिहाजा परिणाम अब घोषित हो चुके हैं। बता दें कि परीक्षाएं ना होने के कारण छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिले। जिस वजह से कई छात्रों को उनका रोल नंबर मालूम नहीं है।

ऐसे में बोर्ड ने ऐसे छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर एक रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी कर दिया है। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह के अनुसार बोर्ड ने सभी छात्रों के रोल नंबर उनके अंक वेबसाइट पर अपलोड करने से पहले ही जारी कर दिए थे।

बहरहाल इन्हीं रोल नंबर को छात्र की पहचान माना गया है। जिसके बाद परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी हुई है। छात्रों की सुविधा के लिए सीबीएसई ने रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी किया है।

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन से मिले अंकों से जो छात्र खुश नहीं होंगे उन्हें 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top