Uttar Pradesh

वाह भई वाह! पंचायत चुनाव जीतकर जश्न मनाते दो गिरफ्तार,पुलिस ने कब्ज़े में लिए 20 किलो रसगुल्ले

Ad

Photo – Twitter/Hapur Police

हापुड़: एक तरफ कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए नियम कानून सख्त किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चुनावी हवाओं में कुछ लोग इन नियमों की धज्जियां उड़ाने बाज नहीं आ रहे हैं। यूपी पुलिस ने जिला पंचायत चुनाव में जीतने वाले पक्ष के दो समर्थकों को जश्न मनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 20 किलो रसगुल्ले भी बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद हापुड़ में विजय जुलूस निकालने या भीड़ इकट्ठा करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अनुक्रम में थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा ग्राम वझीलपुर में कोविड-19 महामारी अधिनियम व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन कर नवनिर्वाचित बीडीसी व उनके समर्थकों द्वारा भीड़ इकट्ठा कर रसगुल्ले बांट रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 20 किलो रसगुल्ले बरामद हुए हैं।

उपरोक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना हापुड़ देहात पर मु0अ0स0 180/21 धारा 188/269/270 भादवि धारा 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि गिरफ्तार हुए व्यक्तियों के नाम बृज किशोर पुत्र सुरेंद्र त्यागी निवासी ग्राम वझीलपुर थाना हापुड़ देहात जिला हापुड़ तथा पवन त्यागी पुत्र आत्माराम त्यागी निवासी ग्राम वजीरपुर थाना हापुड़ देहात जिला हापुड़ बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top