Uttarakhand News

उत्तराखंड में क्वारंटाइन पूरा करने के बाद युवती की अचानक हुई मौत

Ad

उत्तराखंड में क्वारंटाइन पूरा करने के बाद युवती की अचानक हुई मौत,रुद्रपुर से लौटी थी

हल्द्वानीः चंपावत जिले में क्वारन्टीन पूरा कर घर में रह रही लधियाघाटी क्षेत्र के बंबोरा गांव निवासी 17 साल की एक युवती की मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिछले दिनों रुद्रपुर से आने पर उसे जीआईसी बालातड़ी में एहतियातन क्वारंटाइन कर दिया गया था। अचानक से उसके सिर में दर्द शुरू हुआ औ कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि खष्टी जोशी पुत्री श्री दयानंद जोशी उम्र 17 साल निवासी बामोरा रीठा अपने नेनिहाल में रहती थी। 13 मई को रुद्रपुर से आने पर जीआईसी बालातड़ी में उसे क्वारंटाइन किया गया था। बीते मंगलवार को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे घर भेज दिया। डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद देर शाम खष्टी अपने नाना के लिए जीआईसी में भोजन पहुंचाने जा रही थी। अचानक उसके सिर में दर्द होने होने लगा और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। युवती के माता-पिता हल्द्वानी के चोरगलिया में रहते हैं। और सूचना मिलते ही वे लधियाघाटी पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन सैंपल भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है।

चंपावत जिले में अब तक कुल आठ संक्रमित मिल चुके हैं। 11352 लोग होम क्वारंटाइन हैं और 84 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। दो लोगों को आइसोलेट किया गया है। फिलहाल अभी कोई संक्रमित स्वस्थ नहीं हुआ है। सभी का इलाज सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में चल रहा है। मंगलवार को जांच के लिए कुल 61 सैंपल भेजे गए और अभी तक कुल भेजे गए 251 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 179 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top