Uttarakhand News

उत्तराखंड कैबिनेट का फैसला, शराब तस्करी को रोकने के लिए कीमत को किया कम !

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए। कैबिनेट ने आबकारी नीति में भी कुछ बदलाव किया है। आबकारी नीति 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश में गोवंश संरक्षण, खेलकूद एवं महिला कल्याण के लिए एक एक रुपए प्रति बोतल अतिरिक्त शुल्क के रुप में लिए जाएंगे। इस प्रकार कुल एक बोतल पर 3 रुपए सेस लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही शराब में उत्तर प्रदेश से होने वाली तस्करी की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की शराब की कीमतों के 150 से 200 रुपए के अंतर को कम कर 20 रुपए किया गया है। ताकि शराब तस्करी पर पाबंदी लगाई जा सके। राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त हो सके। वर्ष 2023- 24 के लिए आबकारी राजस्व लक्ष्य को 4000 करोड़ रखा गया है।

पूर्व में आवंटित शराब की दुकानों में वर्ष 2023 – 24 हेतु विदेशी मदिरा में 10% तथा देशी मदिरा में 15% पूर्व में निर्धारित राजस्व के अतिरिक्त लिए जाने पर उनका नवीनीकरण किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top