Uttarakhand News

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, जोशीमठ को लेकर बड़े फैसलों की तैयारी

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। जोशीमठ मामले में पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है सरकार इस कैबिनेट बैठक में प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर पूरा खाका खींच सकती है, इसके अलावा पुनर्वास का मॉडल होगा इसको लेकर भी चर्चा संभव है। वहीं केंद्र सरकार को राहत पैकेज मांगे जाने को भी कैबिनेट की बैठक में तय किया सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के लिए पीपलकोटी, गौचर और कोटीबाग में जमीन चिह्नित करने पर विचार चल रहा है। कैबिनेट में ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही, जोशीमठ में भू धंसाव से प्रभावित परिवारों के लिए विस्थापन और पुनर्वास की नीति पर काम चल रहा है। राहत राशि को संशोधित करने के प्रस्ताव पर मंथन जारी है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में इन सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

केंद्र सरकार राहत पैकेज के रूप में एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कुछ और महत्वपूर्ण विषय भी कैबिनेट बैठक में लाए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top