Uttarakhand News

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: बैंक में तैनात गार्ड ने कैशियर और चपरासी को गोली मारी

Ad

चंपावत:16 मार्च 2018:

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत जिले में लोहाघाट के खेतीहान में जिला सहकारी बैंक शुक्रवार सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठा। बैंक में तैनात  गार्ड ने कैशियर और चपरासी को गोली मारकर हत्या कर दी।इस घटना ने पूरे फत्तराखण्ड राज्य में हड़कंप मचा दिया है। वहीं पास के इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।

Image result for कैशियर और चपरासी को गोली मारी

मामले की जां में जुटी पुलिस ने बताया कि  खेतीखान में जिला सहकारी बैंक की शाखा में तैनात गार्ड तल्ला मनार निवासी दिनेश बोरा पुत्र गुड्डू ने कैशियर चोमेल बल्सो निवासी ललित बिष्ट (35) पुत्र प्रहलाद सिंह और चपरासी राजेश वर्मा पुत्र इंद्र लाल वर्मा निवासी तल्लीहाट को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मैके से फरार हो गया।  घटना के बाद कैशियर का शव बैंक के अंदर और कर्मचारी का शव बैंक से 100 मीटर दूरी पर पड़ा हुआ था। घटना से खेतीखान क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना के बाद आरोपी गार्ड दिनेश बोहरा फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने मानर गांव से हिरासत में ले लिया है। एसडीएम पाटी निर्मला बिष्ट , विधायक पूरन फर्त्याल और  एसपी धीरेन्द्र गुंज्याल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top