Uttarakhand News

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया,बुखार व फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन

Ad

देहरादून: राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।कोरोना रोपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेशन में थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार व फेफड़ों में हल्के इंफेक्शन के कारण रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सीएम के भर्ती होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सीएम को वीआइपी वार्ड में रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। सीएम के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया कि सीएम को भी एहतियातन भर्ती किया गया है। उनके स्वजनों का स्वास्थ बिल्कुल ठीक है और वह होम आइसोलेशन में हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दरअसल उनके घर के कुक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी व बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वर्चुअल शामिल हुए और कार्यक्रमों में भी ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे। शनिवार से उन्हें हल्के बुखार की शिकायत थी। रविवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया। रिपोर्ट में फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top