Uttarakhand News

उत्तराखंड में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया, रिकवरी रेट 90 प्रतिशत पार

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार कम हो रही है। शनिवार को राज्य में 619 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं और 2531 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। वहीं 16 लोगों की मौत भी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 17305 है। रिकवरी रेट 91.03 प्रतिशत हो गया है। अब तक उत्तराखंड में 333578 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से 303659 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है, जबकि 6664 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 22893 सैंपल नेगेटिव आए हैं।

शनिवार को अल्मोड़ा में 118, बागेश्वर में 9, चमोली में 42, चंपावत में 7, देहरादून में 127, हरिद्वार में 98, नैनीताल में 83, पौड़ी में 23, पिथौरागढ़ में 20, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 29, ऊधम सिंह नगर में 31 और उत्तरकाशी में 22 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top