Uttarakhand News

बुधवार दोपहर का मेडिकल बुलेटिन उत्तराखंड के लिए लाया Happy News

Ad

बुधवार दोपहर का मेडिकल बुलेटिन उत्तराखंड के लिए लाया Happy News

दो बजे जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन राहत भरी खबर लेकर आया। पहला कि उत्तराखंड में बुधवार को केवल एक ही मामला सामने आया है। अन्य 37 मामले मंगलवार रात 11.45 तक सामने आ गए थे। इसके अलावा कोरोना वायरस को मात देने वालों मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जो संख्या दो दिन पहले तक 56 थी वो बढ़कर 79 हो गई है। जिले के हिसाब से बात करें तो अल्मोड़ा में तीन, देहरादून में 35, हरिद्वार में 7,नैनीताल में 13 , पौड़ी में एक, ऊधम सिंह नगर में 19 और उत्तरकाशी में एक मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के वासियों के लिए यह सच में सकारात्मक जानकारी है। ये इसलिए भी जिस राज्य में एक हफ्ते में पूरी तस्वीर बदल गई हो वहां पैनिक होना स्वभाविक है। बढ़ते हुए मामलों के बजाए ठीक होने वालों के आंकड़ों पर नजर बनाए रखना भी जरूरी है।

राज्यभर मे अब तक 1.54 लाख लोग आ चुके है। जबकि देश के विभिन्न प्रान्तों से उत्तराखण्ड आने के लिए 2.47 लाख लोगो ने पंजीकरण कराया है। प्रवासियों के लौटने के साथ ही कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन उन्हें दोष देना बिल्कुल भी जायज नहीं है। क्योंकि दूसरे राज्यों से सहयोग नहीं मिलेगा तो कोई भी व्यक्ति घर लौटने का ही प्रयास करेगा और उन्होंने भी ऐसा ही किया है।

हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम अपने पाठकों से अपील करता है कि वह प्रवासियों का बहिष्कार करने के बजाए उन्हें सहयोग करने की ओर कदम बढ़ाएंगे। ये पूरे राज्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। हां ये जरूर है कि आप उन्हें लॉकडाउन व क्वारंटाइन नियम फॉलो करने को कहें और अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो प्रशासन से शिकायत करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top