Uttarakhand News

ब्लैक फंगस को लेकर एक्शन में उत्तराखंड सरकार,इन 12 कोविड अस्पतालों को दिए गए इलाज के आदेश

ब्लैक फंगस: दिल्ली में हुआ ऑपरेशन मगर दवा के लिए आना पड़ा हल्द्वानी
Ad

देहरादून: प्रदेश में कोरोना के अलावा ब्लैक फंगस अब हर किसी के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हर दिन के लिहाज से इसके रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इलाज के लिए सरकार, प्रशासन, मेडिकल विभाग पूरी कोशिशों में लगा हुआ है। इन्हीं कोशिशों के क्रम में अब राज्य में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अस्पतालों को चिन्हित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस रोग उत्तराखंड में भी अपने पैर पसार रहा है। कुछ अन्य राज्यों की तरह ही यहां प्रदेश में भी इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। अब इसके इलाज के लिए राज्य में संचालित 12 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (डीसीएच) में होगा।

इस बारे में सभी इन अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को व्यवस्था करने के आदेश मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवाल को दे दिए हैं। बहरहाल सरकार किसी भी कीमत पर इस महामारी को बढ़ने नहीं देना चाहती है। यही कारण है कि इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि सरकार ने 12 कोविड अस्पतालों को ब्लैक फंगस के रोगियों के लिए समर्पित किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:आक्सीजन की आपूर्ति को लेकर भारत सरकार ने दी अहम स्वीकृति

यह भी पढ़ें: अन्तरर्राज्यीय एवं जनपदीय यात्रा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने जारी की गाइडलाइन

मंगलवार शाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून, नैनीताल एयर उधमसिंह नगर में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 118 हो गई है। राज्यभर के 9 मरीज इस बीमारी के कारण अपनी जान भी गंवा चुके हैं। केवल पांच ही लोग ऐसे हैं, जो इससे उबर पाए हैं।

जिला मरीज मौत

देहरादून 114 07

ऊधमसिंह नगर 03 01

नैनीताल 01 01

कुल 118 09

यह भी पढ़ें: कोटाबाग में शादी के दिन संक्रमित निकली दुल्हन,लहंगे की जगह पहननी पड़ी PPE किट

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में बुजुर्गों को चिन्हित कर लगाई जाएगी वैक्सीन

यह भी पढ़ें: हादसे का शिकार हुआ हल्द्वानी निवासी युवा सागर,इलाज के लिए चाहिए आप सभी का साथ,मदद करें

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस को हराने में एकजुट हुआ नैनीताल का महरौड़ा गांव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top