CM Corner

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से संबंधित व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

Ad

देहरादून  – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून रेसकोर्स में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से संबधित व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए की जाय।

इस अवसर पर सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर.राजेश कुमार, डीआईजी श्री जन्मेजय खण्डूड़ी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top