Uttarakhand News

राजधानी में बदमाशों को नहीं है किसी का डर, दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना…

Ad

देहरादून: राजधानी में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस मुस्तैदी के बाद भी बदमाश के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बालावाला क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

फोटो सोर्स-अमर उजाला

जानकारी के अनुसार बालावाला क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर आदेश बालियान को बाइक सवार तीन लोग गोली मारकर फरार हो गए। आदेश मंदिर के पास बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का काम करता था। दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप वही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लग गए हैं।

सूचना के बाद पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। आदेश बालियान  की अस्पताल लाते हुए सप्लायर की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली। जिसमें तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। दो ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ और एक आरोपी ने हेलमेट पहन रखा है। वहीं दूसरे कैमरे में सफेद अपाचे में तीन युवक सवार उसी ओर आते दिख रहे हैं जहां आदेश उस वक्त मौजूद थे। घटना के बाद आदेश के घर पर कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि आदेश निजी स्कूल में शिक्षक भी थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top