Uttarakhand News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

उत्तराखंड से बड़ी खबर, सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया
Ad

देहरादून: प्रदेश से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आई है। ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक्शन ले लिया है। अब म्यूकोर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस को उतराखंड सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। लिहाजा आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीते दिनों से लगातार ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मौतें भी अब तक ब्लैक फंगस के कारण हो चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ब्लैक फंगस अधिकतर उन्हीं लोगों को हो रहा है जो हाल में कोरोनासे रिकवर हो कर आए हैं और शुगर के मरीज भी हैं। लिहाजा ये बीमारी खतरनाक इसलिए भी बनती जा रही है क्योंकि इसमें लगाया जाने वाला इंजेक्शन इतनी आसानी से कर जगह उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसलिए अब उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और इसे महामारी घोषित कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इससे पहले राजस्थान, गुजरात आदि प्रदेशों की सरकारें भी इसे महामारी घोषित कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top