Uttarakhand News

उत्तराखंड:राज्य के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन,हरेले के दिन होगा सार्वजनिक अवकाश

Ad

हल्द्वानी: राज्य के लोगों के लिए हरेला त्योहार एक अलग ही महत्वता रखता है। लंबे वक्त से हरेले के दिन सरकारी छुट्टी हो इसकी मांग जनता कर रही थी और हर साल यह चर्चा का विषय भी रहता है। राज्य के स्कूलों में तो छुट्टी रहती है लेकिन सरकारी ऑफिस खुले रहते हैं। हरेले पर्व को लेकर जनभावनाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार ने लोकपर्व हरेले के दिन को सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया है। यह पूरे उत्तराखंड के लिए हर्ष की बात है क्योंकि अवकाश होने से वह इस त्योहार को खुशी के साथ मना पाएंगे। सरकार की ओर से साल 2021 के लिए सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है। इस लिस्ट में तमाम त्योहार और राष्ट्रीय पर्वों के दिन शामिल हैं। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन पंकज पांडेय ने सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी की है। इस वर्ष 24 सार्वजनिक अवकाश व 18 निर्बन्धित अवकाश है।

गणतंत्र दिवस -26 जनवरी
महाशिवरात्रि- 11 मार्च
होलिका दहन- 28 मार्च
होली -29 मार्च
गुड फ्राइडे -2 अप्रैल
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
रामनवमी- 21 अप्रैल
महावीर जयंती- 25 अप्रैल
ईद उल फितर- 14 मई
बुद्ध पूर्णिमा -26 मई
हरेला पर्व -16 जुलाई
ईद उल जुहा (बकरीद)-21 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस -15 अगस्त
मोहर्रम- 19 अगस्त
रक्षाबंधन- 22 अगस्त
जन्माष्टमी -30 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती- 2 अक्टूबर
दशहरा- 15 अक्टूबर
ईद ए मिलाद/ मिलाद उल नबी- 19 अक्टूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती- 20 अक्टूबर
दीपावली -4 नवंबर
दीपावली (गोवर्धन पूजा)- 5 नवंबर
गुरु नानक जयंती- 19 नवंबर
क्रिसमस डे -25 दिसंबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top