Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला,93 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी

Ad

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला,94 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी

देहरादून: साल 2020 के खत्म होते-होते कोरोना वैक्सीन की चर्चा खूब हो रही है। हर किसी को वैक्सीन के आने का इंतजार है। वैक्सीन को लेकर लगातार सामने आ रहे सकारात्मक बातें लोगों को मोटिवेट भी कर रही है। इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीनेशन की तैयारी कर ली है। केंद्र को 93 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की सूची बनाकर भेज दी गई है। इसी दिशा में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि सभी स्वास्थकर्मियों को फ्री में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। बता दें कि राज्य में पहले चरण में करीब 24 लाख (20 प्रतिशत) लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। पहला चरण दो फेज में चलेगा। जिसके पहले फेज में 93 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन मिलेगी। इसके बाद दूसरे फेज में बाकी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग ने 24 लाख लोगों का टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए वैक्सीनेशन बूथ से लेकर वैक्सीन की कोल्ड चेन के लिए जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान को तेजी देने के लिए मतदान केंद्रों की तरह ही वैक्सीनेशन बूथ बनाए जाएंगे। एक वैक्सीनेशन बूथ पर दो वैक्सीनेटर और दो डीईओ होंगे। नए साल की शुरुआत में कोरोना से बचाव की वैक्सीन आने की उम्मीद है। लिहाजा, सरकार भी इस दिशा में तेज प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड की बात करें तो हर वैक्सीनेशन बूथ पर 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। यहां पर इंटरनेट की सुविधा, पीने का पानी, बिजली आदि की सुविधा भी होगी। बूथ में तीन कमरे होंगे, जिनमें से एक कमरा वेटिंग एरिया, दूसरा वैक्सीनेशन एरिया और तीसरा ऑब्जर्वेशन के लिए होगा। उत्तराखंड का मुख्य वैक्सीन स्टोर देहरादून में बनेगा। इसके बाद अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और श्रीनगर में तीन रीजनल वैक्सीन स्टोर बनाए जा रहे हैं। अल्मोड़ा, श्रीनगर और ऊधमसिंह नगर के तहत तीन-तीन डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर खोले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top