Uttarakhand News

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 4 लोगों की गई जान

Ad

देहरादून:उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड तहसील क्षेत्र के धरासू जोगत मोटर मार्ग  में भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भडकोट के पास एक मैक्स के  खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना आज सुबह की है। एक मैक्‍स वाहन बनकोट से चिन्यालीसौड  की ओर आ रही थी। इसी दौरान धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भडकोट के पास वाहन से अनियं‍त्रण होकर खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

ताजा जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान  कृपाल सिंह (60 वर्ष), दिपना देवी (55 वर्ष) पत्नी विशन सिंह, कृष्णा देवी (21 वर्ष) पत्नी संदीप सिंह सभी निवासी बनकोट चिन्यालीसौड और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) पत्नी विक्रम भैंगवाल निवासी गांव चिन्यालीसौड के रूप में हुई है।

घायलों के नाम- सोबन सिंह, चालक विद्या सिंह, प्रियंका, पुलम सिंह, सुषमा व एक दो साल की बच्ची शामिल हैं। गंभीर घायलों को हेली से रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top