Uttarakhand News

बागेश्वर: भतीजे से शादी करने की जिद पर अड़ी चाची, हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ा

Ad

हल्द्वानी: बागेश्वर के झिरौली थाना क्षेत्र से चाची-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है।जहां शादी के करने के लिए  चाची और भतीजा दूसरी बार घर से भाग निकले। बताया जा रहा है कि दोनों गांव से राजस्थान भाग गए थे। परिवार वालों के दबाव पड़ने के बाद वे राजस्थान से हल्द्वानी आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को हल्द्वानी से पकड़ लिया है। इस घटना ने पूरे गांव में सुर्खियां बटोरी हुई है। महिला की हरकत को देखते हुए ससुराल पक्ष ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर मायके वालों ने भी अपनी बेटी से रिश्ता तोड़ लिया है। लेकिन इसके बाद भी चाची भतीजे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है।

देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दंपत्ति समेत बेटे की मौत

खबर के अनुसार  छह अक्टूबर को झिरौली थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महिला व उसका अविवाहित भतीजा घर से भाग गए। दोनों राज्सथान चले गए थे। परिवार के विरोध को देखते हुए दोनों ने दोबारा गांव जाने की सोची और इसी दौरान हल्द्वानी में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन्हें वापस लाया गया। झिरौली एसओ ने बताया कि युगल को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं महिला ने बताया है कि वो अपनी से भतीजे के साथ गई थी। विवाहित महिला अविवाहित भतीजे के साथ शादी करना चाहती है। इस घटना के बाद  पति समेत ससुरालियों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर मायके वाले भी लोकलाज के भय से सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने जानकारी दी की ये दूसरी बार है कि दोनों घर से भागे हैं। इससे पहले  पिछले वर्ष जुलाई में भी दोनों घर से भाग गए थे। तब संबंधियों का दबाव पड़ने पर दोनों घर लौट आए। इसकेबाद में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और उसके बाद भी दोनों  एक साथ रहने की जिद कर रहे हैं।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=RU7Q6BvNTZo]

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top