Nainital-Haldwani News

पहले बनी मिस हैदराबाद फिर फिल्मी स्टार, अब रामलीला देखने बेटी पहुंची नैनीताल

Ad

नैनीताल: दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली शुभांगी पंत अपने मूल निवास सरोवर नगरी पहुंची हैं। छोटी सी उम्र में टॉलीवुड में एक पहचान स्थापित करने करनी वाली शुभांगी इन दिनों अपने परिवार के साथ नैनीताल आईं हैं। इस बार फिर उन्हें नैनीताल की रामलीला अपनी ओर खींच लाई है। फिल्म जगत में उतरने से पहले की जिंदगी के बारे में शुभांगी ने स्थानीय पत्रकारों से बात की।

ADVERTISEMENTS Ad

 उन्होंने बताया कि साल 2016 में  बीटेक पूरा किया। इसके बाद वो मिस हैदराबाद का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई थी और फिर फिल्म ही उनकी जिंदगी बन गई। मिस हैदराबाद बनने के बाद उनको कुछ फिल्मों के लिए प्रस्ताव आए। साल 2017 से वो अपनी फिल्मों के प्रोजेक्ट पर लगी हुई है। इस साल जुलाई में उनकी ‘सुपर स्केच’ तेलुगू फिल्म आ चुकी है, जिसे दर्शकों ने काफी पंसद किया था। उन्होंने बताया कि नवंबर में नीको सम (तुम्हारे लिए) रिलीज होने जा रही है। उन्होंने अपनी फिल्मी भविष्य के बारे में बताया कि अगर कोई दमदार बॉलीवुड फिल्म मिलती है जो वो जरूर काम करना चाहेंगी।

बता दें कि शुभांगी के पिता रजत कुमार असम में एयरफोर्स में विंग कमांडर और मां इंद्रा पंत पूर्व शिक्षिका हैं।  शुभांगी को उत्तराखण्ड से खासा लगाव रहा है। इसी कारण वो नैनीताल रामलीला देखने पहुंचती है।नवरात्र के मौके पर पूरे देवभूमि में रामलीला का आयोजन हो रहा है। उत्तराखण्ड में पिछले कुछ सालों में एक चीज काफी बदली है वो युवाओं का अपनी संस्कृति की ओर बढ़ना। युवाओं ने इसके लिए सोशल मीडिया का खूब साथ लिया है और तभी पूरे उत्तराखण्ड वासी देश के विभिन्न स्थानों में रहने के बाद भी एक दूसरे से जड़े रहते हैं।  यहां की भाषा का प्रचार करने के लिए वो यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करती हैं। वही शुभांगी ने बताया कि उनके पिता रिटायर होने के बाद उत्तराखंडी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अकादमी खोलना चाहते हैं।

https://www.facebook.com/iamshubhangipant/videos/2227465174197518/

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top