Uttarakhand News

घर से स्कूल के लिए निकाला था छात्र, सड़क हादसे में गंवाई जान

Ad

देहरादून: राजधानी के विकासनगर से एक अप्रिय खबर सामने आ रही है। घर से स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे में एक छात्र की जान चले गई। खबर के अनुसार शुक्रवार सुबह  विकासनगर बाढ़वाला नहर बैंड के पास मैक्स और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई।
अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए विकासनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। मृतक छात्र की पहचान अनुज रावत के रूप में हुई है। अनुज रावत के परिवार को इस दुर्घटना की खबर की गई तो घर में मातम पसरा हुआ है। इसके अलावा इस हादसे में नवीन और प्रियांशु नाम के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीन को घायल हालत में लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में भर्ती कराया गया है। उधर प्रियांशु की हालत ज्यादा गंभीर है और उसेमहंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल मैक्स वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
पिछले कुछ वक्त से सड़क हादसों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन बार-बार यातायात को लेकर जागरूक मिशन चलाता है लेकिन युवा इसे नजरअंदाज करते हैं। इसके अलावा ओवरस्पीड और ट्रिपल राइडिंग के कारण भी सड़क हादसे हो रहे हैं। वहीं देहरादून में माल देवता के पास गुरुवार को अनियंत्रित हुई कार गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबर के मुताबिक मोहकमपुर के कृष्ण विहार निवासी शिवम, नत्थनपुर निवासी मनमोहन, अमित, अंशुल बेलवाल और मनीष बृहस्पतिवार को चुनावी छुट्टी के चलते पिकनिक मनाने माल देवता से ऊपर गए थे। रास्ते में अचानक चालक कार पर से संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें पांचों युवक घायल हो गए।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top