Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी आ रही एंबुलेंस की बाइक से टक्कर, मरीज सहित बाइक सवार की मौत

Ad

हल्द्वानी: तेज रफ्तार ने फिर एक की जान ले ली। खबर गौलापार से आ रही, जहां एक एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक, एंबुलेंस में लाए गए मरीज समेत उसके भांजे की भी मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की पहचान सुंदरपुर रैक्वाल के रूप में हुई है। खबर के मुताबिक गौलापार सुंदरपुर रैक्वाल के रहने वाले देशराज सिंह बाइक पर सितारगंज की ओर जा रहे थे। और हल्द्वानी की ओर आ रही सिद्धार्थ हॉस्पिटल की एंबुलेंस से उनकी भिड़ंत हो गई। घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों ही वाहनों की भिड़त इतनी तेज थी कि एंबुलेंस पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चालक सुंदरपुर रैक्वाल और एंबुलेंस के अंदर मरीज जमील अहमद और भांजे हसीब की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि इलाज में देरी के कारण मरीज की मौत हुई। वहीं हादसे में एंबुलेंस चालक मोहम्मद मोसीनुद्दीन घायल हो गया है। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर भीड़ एकठ्ठा हो गई। देशराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के बाद काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे का मुख्य का कारण एंबुलेंस का टायर फटना बताया जा रहा है जिस वजह से वाहन पेड़ से जाकर टकरा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top