Regional News

नैनीताल जिले में एक और लूट, हल्द्वानी से चली गाड़ी बैलपड़ाव में लूटी

Ad

कालाढूंगी:नैनीताल जिले में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला कालाढूंगी के  बैलपड़ाव के पास से सामने आ रहा है। खबर के मुताबिक तीन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कार हल्द्वानी से रामनगर के लिए आरोपियों द्वारा बुक की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियों (गाड़ी संख्या uk 04 tv 0361) करीब 10 बजकर 20 मिनट पर हल्द्वानी से रामनमगर के लिए निकली थी। आरोपियों ने उसे बुक किया था। लेकिन बैलपड़ाव के पास आरोपियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना 11 बजें के आसपास की है। मामले की सूचना के बाद सी.ओ रामनगर लोकजीत सिंह व SSI कालाढूंगी मौक़े पर पहुंच गए है। पीडित ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं लूटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। चालक की पहचान राजेंद्र सिंह राठौर निवासी कालाढूंगी के रूप में हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad

 

https://youtu.be/qS_4ByQbURM

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top