Uttarakhand News

नागालैंड में नगा विद्रोही हमले में उत्तराखंड का बेटा शहीद

Ad

हल्द्वानी: नगालैंड के मोन जिले में संदिग्ध नगा उग्रवादियों के हमले में असम राइफल के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हमला खपलांग उग्रवादियों द्वारा किया गया है। असम राइफल के महानिरीक्षक के पीआरओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना शाम तीन बजे के करीब अबोई के पास उस समय हुई जब सशस्त्र उग्रवादियों ने असम राइफल के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच. कोनयाक शहीद हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

उत्तराखंड के अगस्त्यमुनि ब्लॉक बाड़व गांव रुद्रप्रयाग निवासी हवलदार फतेह सिंह नेगी शहीद होने की खबर के सामने आने के बाद पूरे राज्य का माहौल गमगीन हो गया है। फतेह सिंह नेगी के अलावा उत्तराखण्ड ने बीते हफ्ते में अपने दो बेटो को खोया है। उनकी शहादत की घटना से राज्य उभर ही रहा था कि एक और घटना ने कोहराम मचा दिया है।

हैजा का सफाया करेंगी ये होम्योपैथिक दवाएं, हल्द्वानी साहस होम्यो वीडियो टिप्स

जवानों ने जवाबी हमला भी किया लेकिन दूसरी तरफ हुए नुकसान की जानकारी नहीं है। पीआरओ का कहना है कि हमले में नगा विद्रोहियों के भूमिगत गुटों का हाथ हो सकता है।हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं घायल सैनिकों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top