CM Corner

राज्य आंदोलनकारियों के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड सरकार से मिलेगा पेंशन।

Ad

खटीमा –  राज्य आंदोलनकारियों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड सरकार राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित कर रही है।

 चिन्हित करने के बाद उन राज्य आंदोलनकारी को 3100 रूपए पेंशन देने की भविष्यवाणी की गई है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में एक कार्यक्रम के दौरान की घोषणा।

राज्य आंदोलनकारियों की देहांत के बाद भी उनके आश्रितों परिजन पति/पत्नी को भी 3100 रूपए पेंशन प्रतिमाह दी जाएगी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों को सेवा से हटाए जाने के विषय पर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी और  कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों की तरफ से ठोस पैरवी करेगी।

उद्योगों में नौकरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों की प्राथमिकता के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। राजकीय अस्पतालों की तरह ही मेडिकल कालेजों में भी राज्य आंदोलनकारियों का निशुल्क ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की और भी अन्य मांगों पर भी जरूर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top