Uttarakhand News

उत्तराखंड में राहत बरकरार, 24 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल आए नेगेटिव

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामले राज्य में लगातार गिर रहे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 546 मामले मिले हैं। राहत इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक वक्त पर ये आंकड़े 8000 तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 2717 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 11850 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सबसे ज्यादा 136 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले। इसके अलावा हरिद्वार जिले में 69, पौड़ी गढ़वाल में 7, नैनीताल जिले में 56, पिथौरागढ़ में 88, रुद्रप्रयाग जिले में 16, ऊधम सिंह नगर जिले में 41, टिहरी गढ़वाल में 33, उत्तरकाशी में 8, चंपावत जिले में 13, चमोली जिले में 23, अल्मोड़ा जिले में 43 और बागेश्वर जिले में 13 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

वहीं 24439 कोरोना वायरस के सैंपल नेगेटिव आए हैं। उत्तराखंड की रिकवरी दर 92.63 प्रतिशत पहुंच गई है। अब तक राज्य में 334965 मामले सामने आए है और 310291 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी को जल्द मिलेंगे कूड़ा वाहन,गीले व सूखे के अलावा तीसरी श्रेणी में भी उठेगा आपके घरों का कचरा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: वाहनों के संचालन के लिए बड़ा अपडेट, किराए पर भी हुआ फैसला

यह भी पढ़ें: सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में 11 जून से शुरू होगी OPD, जरूर नोट करें टाइमिंग

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:बंद दुकान से निकाली गई 15 शराब की पेटी, बचने के लिए इस्तेमाल किया पुलिस का स्टीकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top