Uttarakhand News

उत्तराखंड: कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद सेल्फ आइसोलेट हुईं मंत्री रेखा आर्या, ट्वीट से दी जानकारी

Ad

हल्द्वानी: कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के सियासी महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य भी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। शनिवार को जब उनकी रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई, तो उन्होंने खुद ही ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्वीट में लिखा है कि वे उनमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं थे। जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने मिलने जुलने वालों से जांच कराने की अपील की है और साथ ही उत्तराखंड वासियों से लापरवाही ना करने की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें: फ्लोरिडा की एकेडमी में हुआ रुड़की के रियांशु का चयन, बास्केटबॉल में भी आगे उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: बरातियों को लेकर आ रही बोलेरो खाई में गिरी,एक की मौत, मासूम समेत तीन घायल

इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड में करीब 725 लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई थी। बता दें कि कुल मिला कर अब तक 81211 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। साथ ही से 72987 मरीज कोरोना को हराने में भी सक्षम हुए हैं। वर्तमान में 5934 मामले एक्टिव हैं, जबकि 1341 की मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून के मुख्य चिकितसाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को पांच लोग कोविड पॉज़िटिव मिले थे। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में भी पांच लोग संक्रमित पाए गए, जिसमें से चार एनएचएम विंग के हैं। एसीएमओ के डॉ. एनके त्यागी ने बताया कि एनएचएम के कर्मचारी जिस विंग में बैठते हैं, उसे सील कर दिया गया है। साथ ही सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आप का सफर शुरू करने से पहले कैंची बाबा के दरबार पर पहुंचे मनीष सिसोदिया

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के कॉलेजों में छात्रों को कोरोना टेस्ट करवाना ज़रूरी, सरकार ने की SOP जारी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: लाखों की हेराफेरी कर कोचिंग इंस्टीट्यूट का संचालक फरार, ढाई हज़ार का ईनाम घोषित

यह भी पढ़ें: नैनीताल में नए साल का जश्न, पर्यटक ध्यान दें, पार्किंग और कोविड जांच की जानकारी जरूर पढ़ें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top