Uttarakhand News

16 किलोमीटर पैदल चलकर केदार बाबा के दर पर पहुंची बाहुबली की देवसेना

Ad

हल्द्वानी: देवसेना नाम आते ही बाहुबली फिल्म याद आ जाती है। उस फिल्म में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी को अपने दमदार अभिनय के बाद देश भर से खासा प्यार मिला। उनके सोशल मीडिया पर लाखों चाहने वाले हैं। फिल्म में जैसा चरित्र आपने देवसेना का देखा था अनुष्का शेट्टी असल जिंदगी में भी वैसी ही हैं। वह बुधवार को केदारनाथ  पहुंची और उन्होंने केदार बाबा का आशीर्वाद लिया। । रोचक बात ये रही कि उन्होंने बाबा के दर्शन करने के लिए गौरीकुंड से 16 किलोमीटर पैदल चलकर सफर पूरा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

देवसेना ने रियल लाइफ में भी मनाया लोहा, 16 किमी पैदल चलकर पहुंची केदारनाथ

अनुष्का शेट्टी बुधवार सुबह बाबा के दर्शन के लिए पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उन्हें हेलीकॉप्टर का टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बाबा के दर्शन करने के लिए 16 किलोमीटर पैदल रास्ता तय किया। इसके अलावा उन्होंने आम भक्तों की तरह लाइन में खड़े होकर बाबा के दर्शन किए और आर्शीवाद लिया। मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा कराई।

देवभूमि उत्तराखण्ड में पिछले 70 सालों से अपनी सेवा दे रहा है एक परिवार

दर्शन करने के बाद वह लौट गईं। केदारनाथ में वह लगभग दो घंटे रही।अनुष्का शेट्टी मंगलवार को गुप्तकाशी पहुंच गई थी, लेकिन हेलीकॉप्टर का टिकट न मिलने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ पैदल ही केदारनाथ पहुंचने का फैसला किया। वह 16 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय कर केदार बाबा के दर पर पहुंची। धाम पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी शादगी का परिचय देते हुए प्रसंशकों साथ फोटो खिंचवाई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top