Uttarakhand News

हो गई घोषणा, गैरसैंण में एक से नौ मार्च तक होगा उत्तराखंड का बजट सत्र

Ad

देहरादून: देश का बजट जारी होने के बाद अब आमजन की नज़रें प्रदेश सरकार के बजट सत्र पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री रावत ने यह ऐलान कर दिया है कि बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा। इस बात की घोषणा खुद सीएम ने प्रेस वार्ता में की है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रेस से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से लेकर नौ मार्च तक चलेगा। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि किस तारीख को बजट पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में गाइडलाइन जारी, सिनेमाघरों को हाउसफुल करने की अनुमति मिली

यह भी पढ़े: नैनीताल को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका का मास्टर प्लान, लेक वार्डन की होगी तैनाती

बहरहाल देखा जाए तो बजट सत्र कहां पेश होगा, इस पर कोई भी सवालिया निशान नहीं था। क्योंकि मुख्यमंत्री रावत ने पहले ही गैरसैंण में सत्र आयोजित करने की घोषणा कर दी थी। सवाल था तो बजट सत्र की तारीख पर, जिस पर से अब पर्दा उठ गया है। प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।

ऐसे में विपक्षी दलों का मानना है कि यह बजट बहुत अहम रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं और सरकार अपना चुनावी कैंपेन भी इस बजट के द्वारा ज़रूर जनता के बीच रख सकती है। कुछ दल तो इस बजट सत्र को चुनावी बजट सत्र का नाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारण किया कबीर सिंह अवतार, शेयर किए ट्रैफिक नियमों से जुड़े पोस्ट

यह भी पढ़े: हल्द्वानी: लामाचौड़ की जगह गौलापार में बनेगा नया सरकारी डिग्री कॉलेज

साथ ही विधानसभा सचिवालय ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बजट सत्र को लेकर समस्त तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारी गण को दिशा निर्देश दे दिए हैं। निर्देश यह कि सत्र से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जाए।

इसके अलावा सीएम से जब कुंभ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि होने वाली मंत्री परिषद की बैठक में कुंभ के मद्देनज़र केंद्र की गाइडलाइन, संतों की राय, कोरोना की रोकथाम के उपायों समेत अन्य पहलुओं पर सोच विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लाइसेंस बनाना हुआ आसान,नियम तोड़ा तो फोटो क्लिक होगी और कटेगा चालान

यह भी पढ़ें: जनवरी बीत गया लेकिन नैनीताल में नहीं हुआ हिमपात, सैलानियों और व्यापारियों को अभी भी आस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top