Uttarakhand News

उत्तराखंड में गाइडलाइन जारी, सिनेमाघरों को हाउसफुल करने की अनुमति मिली

Ad

देहरादून: प्रदेशभर में बड़े पर्दे से प्यार करने वाले दर्शकों के लिए बेहतरीन खबर सामने आई है। अब उत्तराखंड में सारे थियेटर, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे। बता दें कि सोमवार को सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने विभिन्न कार्य गतिविधियों के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल नियमों से इतना तो मालूम चल रहा है कि कोरोना को अभी भी हल्के में नहीं लिया जा रहा। कोरोना की रोकथाम के लिए जारी नियमों को अप्लाई करना अनिवार्य होगा। हर वक्त मास्क पहनने से लेकर सिनेमाघरों को हर शो के बाद सैनिटाइज़ किया जाना ज़रूरी होगा। बता दें कि एक समय पर ज़्यादा भीड़ इकठ्ठा ना हो, इसके लिए मल्टीप्लेक्स की विभिन्न स्क्रीन पर चलने वाले शो के समाप्त होने अथवा शुरू होने का समय एक सा नहीं रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लाइसेंस बनाना हुआ आसान,नियम तोड़ा तो फोटो क्लिक होगी और कटेगा चालान

यह भी पढ़ें: जनवरी बीत गया लेकिन नैनीताल में नहीं हुआ हिमपात, सैलानियों और व्यापारियों को अभी भी आस

इसके अलावा एक अहम कड़ी जो गाइडलाइन में जुड़ी है वो यह है कि भीड़-भाड़ से बचने के लिए टिकटों की आनलाइन बुकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी माध्यम से लोगों के उनके नंबर भी दर्ज करवाएं जाएंगे। जिससे संक्रमण होने की स्थिति में किसी भी संपर्क में आए व्यक्ति को आसानी से ट्रेस किया जा सके। साथ ही सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और थियेटर के परिसरों में लगातार सैनिटाइजेशन किया जाएगा। सिनेमाघरों के प्रवेश व निकासी के मार्गों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बल्कि उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी लालकुआं की निर्मला कोहली बनी हेल्थ केयर ऑफिसर,पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पावरफुल महिला डीएम,ड्यूटी से गायब डॉक्टर और टेक्नीशियन का वेतन रोका

यह भी पढ़ें: भीमताल मे बनेगा हेलीपैड, सीएम ने डीएम सविन बंसल को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: 40 देशों के कलाकारों के बीच चमके हल्द्वानी के प्रकाश चंद्र उपाध्याय,हासिल किया पहला स्थान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top