Nainital-Haldwani News

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में चमकी उत्तराखण्ड की बेटी, मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Ad

हल्द्वानी: मुंबई में हुए छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल उत्तराखण्ड के लिए अच्छी खबर लेकर आया। देहरादून की रहने वाली राधा भारद्वाज को अपनी फिल्म ‘अफसोस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। इस फिल्म निर्माता विह्सलिंग वुड थे और स्वाति सरकार के निर्देशन थी।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म ‘अफसोस’ में राधा के शानदार अभिनय के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला और उनके अभिनय को सभी ने सहराया था। बता दें कि वार्षिक फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर के कलाकारों ने पंजीकरण कराया था जिसमे उत्तराखण्ड की राधा भारद्वाज  बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही थी। कांवली रोड निवासी राधा ने दून से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

Image result for राधा भारद्वाज

राधा भारद्वाज सात साल से थिएटर कर रहीं है। इसके अलावा वो कई विज्ञापन समेत विभिन्न शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। अवॉर्ड को जीतने बाद उन्होंने 2019 में होने वाले फेस्टिवल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म अफसोस एक ऐसी औरत कि कहानी है जो करियर और निजी जिंदगी के बीच समन्वय स्थापित करने में असमर्थ रहती है। इसके बाद अपनी गलतियों के परिणामों तले दब जाती है।
पिछले कुछ वक्त से उत्तराखण्ड के युवाओं ने सभी क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन किया है। मॉडलिंग से लेकर फिल्म मेकिंग और अभिनय में भी पहाड़ के बच्चे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस लिस्ट में उर्वशी रौतेला, आशीष बिष्ट, दिशा पाटनी समेत कई युवाओं ने अपनी छाप छोड़ी है।
न्यूज सोर्स- अमर उजाला डॉट कॉम
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top