Uttarakhand News

डकैती से दहला रुद्रपुर, पत्नी की हत्या, पति व डेढ़ साल की बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती

Ad

रुद्रपुर: हल्द्वानी राधा हत्याकांड ने पूरे उत्तराखण्ड को हिलाकर रख दिया था। एक बार फिर बदमाशों ने एक घर पर धाबा बोल दिया और डकैती कर महिला की हत्य़ा कर दी। ताजा मामला रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित शहर की कॉलोनी का है। बदमाश रसोई की ग्रिल निकालकर घर के अंदर घुसे और महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं महिला के पति और डेढ़ साल की बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती है। इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए 15 टीमों का गठन किया है। इस हत्याकांड के तार राधा हत्याकांड से मिल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for रुद्रपुर में डकैती

खबर के मुताबिक सिडकुल की कंपनी में अधिकारी पंकज श्रीवास्तव गंगापुर रोड स्थत कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार की रात को भी खाना खाने के बाद वह सो गए। देर रात करीब 12-1 बजे बदमाश खिड़की की रेलिंग तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने घर पर मौजूद पंकज श्रीवास्तव की पत्नी अपर्णा की हत्या कर पंकज और उनकी छोटी बच्ची को घायल कर डकैटी को अंजाम दिया। यह मामला मुबह उस वक्त सामने आया जब नौकरानी घर पहुंची।

घर की घंटी बजाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया तो उसने रसोई की टूटूी ग्रिल देखी और इस मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसी खिलड़ी के रास्ते घर के अंदर घूसे और उन्हें इस हत्याकांड के बारे में पता चला।

मामले की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सदानंत दांते समेत तमाम पुलिस के अधिकारी मामले कि तफ्तीश में जुट गए है। एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस की पन्द्रह टीम लगा दी हैं। जबकि पुलिस ने घायल पंकज और उसकी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं इस मामले के तार हल्द्वानी 5 जून को हुए राधा हत्याकांड से भी मिल रहे है और नैनीताल एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंची फोनसिक टीम को डकैतो के कुछ निशान मिले है, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top