Nainital-Haldwani News

गौरवान्वित पल,घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के छात्र रहे तनिक शर्मा ने गणतंत्र दिवस परेड को किया लीड

Ad

हल्द्वानी: यूं तो भारत में कई सैनिक स्कूल है मगर उत्तराखंड का सैनिक स्कूल नंबर वन पर हमेशा बना रहता है। इस दफा फिर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नाम एक बड़ी उपलब्धि लगी है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित एयरफोर्स की परेड को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के ही पूर्व छात्र तनिक शर्मा ने लीड किया। इस उपलब्धि से पूरा स्टाफ बहुत खुश है और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने देश को कई काबिल सेना अधिकारी पीसीएस आईएएस और चिकित्सक दिए हैं। इतना ही नहीं, एनडीए की रैंकिंग में भी तीन-चार सालों से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहला स्थान बनाए हुए हैं और साथ ही रक्षा मंत्रालय ने भी स्कूल को ट्रॉफी से नवाजा हुआ है। एनडीए में हर साल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से कई छात्र निकलते हैं।

यह भी पढ़ें: रामनगर:टैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,एक की मौत,ग्रामीणों ने टैक्टर ट्राली जला डाली

यह भी पढ़ें: मिनटों में पूरा होगा आपका सफर,देहरादून से चंडीगढ़ व हिसार के लिए शुरू होगी एयर टैक्सी सेवा

26 जनवरी को 72 वां गणतंत्र दिवस देश के हर कोने कोने में मनाया गया। दिल्ली में हर साल की तरह राजपथ पर परेड समारोह आयोजित हुआ। इस एयरफोस की ओर से आयोजित परेड का नेतृत्व सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र तनिक शर्मा ने किया। इसी कारण सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में बहुत खुशी का माहौल है। समूचा विद्यालय परिवार बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्योंकि तनिक के एयरपोर्ट की परेड को लीड करने की वजह से विद्यालय के रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। वाकई उत्तराखंड के लिए भी यह एक बहुत बड़ी बात है।

वैसे मूल रूप से तनिक शर्मा ग्वालियर के रहने वाले हैं। तनिक शर्मा ने 2009 में कक्षा नौवीं के लिए विद्यालय में एडमिशन लिया था। जिसके बाद उन्होंने 2013 में 12वीं पास की। इसके तुरंत बाद एनडीए के लिए 130 कोर्स के लिए उनका सिलेक्शन हुआ। जबकि 2016 में एनडीए पूरा कर तनिक वायुसेना में शामिल हुए। वर्तमान की बात करें तो वह वायुसेना में पायलट हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रधानाचार्य कर्नल डॉ स्मिता मिश्रा ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारा पूर्व छात्र गणतंत्र दिवस की परेड को लीड कर रहा है। उन्होंने तनिक को शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य के लिए भी मंगल कामनाएं की।

यह भी पढ़ें: पंतनगर से दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन एक फरवरी से शुरू होगा, Timing देखें

यह भी पढ़ें: हुनर बोलता है:ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बने मास्क की सिंगापुर में बढ़ रही है डिमांड

ADVERTISEMENTS Ad
To Top