Uttarakhand News

देवभूमि में इंसानियत हुई शर्मसार, मामा ढाई महीने तक नाबालिग भांजी से करता रहा कुकर्म

Ad

हल्द्वानी: रिश्ते इंसानियत के साथ निभाए जाते है लेकिन अाज के वक्त में उसका कोई मोल नहीं रह गया है। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विकास खंड में हुई घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है। रिश्ते के मामा ने छोटी बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ रेप जैसी वारदात को अंजाम दे डाला। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मामा को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ढाई माह पहले बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार डीडीहाट विकास खंड के एक गांव की किशोरी (16) पिथौरागढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इस दौरान वो अचानक गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक उसके परिवार ने  25 फरवरी को  कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया  कि रिश्ते का मामा उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस आरोपी और किशोरी की ढूंढखोज में जुट गई। मंगलवार की रात पुलिस टीम ने आरोपी को गंगोलीहाट बाजार से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। इस मामले में  सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं लड़की ने मामा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ कुकर्म कर रहा था। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा लड़की की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top