Uttarakhand News

UKSCCC मामले में एक गिरफ्तारी, एक टेंपो चालक पढ़े-लिखों को लगाता था चूना…

Ad

देहरादून: यूकेएसएससी मामले में एसटीएफ ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दो गिरफ्तारी हुई है। एक गिरफ्तार हुआ आरोपी पहले टेंपो का चालक रह चुका है। मुख्य आरोपित केंद्रपाल पुत्र भीम सिंह निवासी टीचर कॉलोनी धामपुर एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में केंद्रपाल ने बताया कि साल 1996 में वह टेंपो चलाता था। इसके बाद उसने कपड़ो की दुकान में काम किया। वह सप्लाई का काम करता था। करीब 10 साल पहले वह अभियुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के गिरोह में शामिल हो गया। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

वर्ष 2012 में अभियुक्त केंद्रपाल की पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त चंदन मनराल से हुई। अभियुक्त चंदन मनराल की मुलाकात केंद्र पाल से धामपुर के एक व्यक्ति के माध्यम से हुई थी। आगे पढ़ें…

अभियुक्त चंदन मनराल एवं अभियुक्त हाकम सिंह वर्ष 2011 से काफी करीबी मित्र हैं। वर्ष 2011-12 में केंद्र पाल की मुलाकात हाकम सिंह रावत से हरिद्वार के एक लेबर कांट्रेक्टर के जरिए हुई। इसके बाद दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई। केंद्रपाल पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त जगदीश गोस्वामी को साल 2019 से जानता है। इस गिरोह से जुड़ने के बाद केंद्रपाल करोड़ों का मालिक बन गया है। उसकी हाकम सिंह के साथ रिजॉर्ट के व्यापार में साझेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top