Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम हुआ बैन, इयरफोन से भी गाने नहीं सुनेंगे चालक-परिचालक

Ad

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज बस की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहा है। अब रोडवेज ने अपनी बसों में म्यूजिक सिस्टम लगाने पर सख्त रोक लगा दी है। इसके लिए निगम मुख्यालय की ओर से सभी डिपो को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अगर म्यूजिक सिस्टम लगा मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन निगम ने सभी डिपो को पत्र जारी किए हैं। जिसमें यह लिखा है की म्यूजिक सिस्टम की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। यात्रियों की आवाज ड्राइवर और कंडक्टर नहीं सुन पाते हैं। यात्री मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर पाते हैं। निगम का मानना है कि म्यूजिक सिस्टम होता है तो ड्राइवर कंडक्टर का ध्यान सवारियों पर नहीं होता।

इसके अलावा निगम ने यह भी कहा है कि कोई भी ड्राइवर और कंडक्टर अगर ईयर फोन लगाकर म्यूजिक सुनता पाया जाता है, तो उस पर पड़ा एक्शन लिया जाएगा। म्यूजिक सिस्टम और ईयर फोन से म्यूजिक सुनने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने कहा कि कई बार इस हेतु शिकायत मिली है। अब सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को डिपो निरीक्षण और रोड पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश का पालन जल्द से जल्द करने की हिदायत दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top