Uttarakhand News

रक्षाबंधन पर मालामाल हुआ उत्तराखंड रोडवेज, हुई करोड़ों की कमाई

Ad

देहरादून: कोरोना काल के बाद से लगातार घाटे में चल रहे उत्तराखंड रोडवेज को हमेशा ही त्योहारों में बेहतर कमाई की आस लगी रहती है। बीते रोज निकला रक्षाबंधन का पर्व भी उत्तराखंड रोडवेज के लिए काफी फायदेमंद रहा। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज ने रक्षाबंधन पर्व पर 2 करोड़ 62 लाख रुपए की आमदनी की है और पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन पर्व पर भाई बहनों का इधर-उधर जाना होता है। जिससे उत्तराखंड रोडवेज को फायदा होने की उम्मीद रहती है। इस बार रोडवेज ने पिछले 19 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कमाई के मामले में रोडवेज ने त्योहार पर दो करोड़ 62 लाख रुपए की आय प्राप्त की है। हालांकि यह कमाई तब है जब उत्तराखंड रोडवेज की कई बसें संचालित भी नहीं हो रही थीं।

उत्तराखंड रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन ने जानकारी दी और बताया कि यह समस्त कार्मिकों की मेहनत का फल है। उनका कहना है कि इस आय में और भी इजाफा होता परंतु कर्मचारियों के अवकाश या ड्यूटी पर नहीं आने की वजह से 106 बसें स्थगित करनी पड़ीं। गौरतलब है कि इस दौरान केवल 887 बसों का संचालन हुआ और रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा का लाभ 39000 से भी ज्यादा महिलाओं ने लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top